असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बीच ट्विटर पर जुबानी जंग तेज होती जा रही है। केजरीवाल के दावे की हम भारत को नंबर-1 बना रहे हैं, पर सरमा ने पलटवार किया है। सरमा ने केजरीवाल से कहा, ‘आप भारत को नंबर-1 मत बनाओ, मोदी जी पहले से यह काम कर रहे हैं।’आप व भाजपा के बीच दिल्ली की शराब नीति को लेकर पहले से जंग छिड़ी हुई है। वहीं, सरमा की पत्नी पर पीपीई किट घोटाले के दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आरोपों से भी असम के सीएम खफा है। वे सिसोदिया के खिलाफ मानहानि केस दायर कर चुके हैं।
इसके जवाब में सरमा ने ट्वीट किया, ‘डियर केजरीवाल जी, आपकी अज्ञानता पीड़ादायक है। मैं आपको बताता हूं। असम दिल्ली से 50 गुना बड़ा है। हमारे 44,521 सरकारी स्कूलों में 65 लाख बच्चे पढ़ते हैं। जबकि दिल्ली में 1000 से कुछ ज्यादा स्कूल हैं।हमारे पास दो लाख शिक्षकों की समर्पित सेना है। 1.18 लाख मिड डे मील वर्कर हैं। हमारी चुनौतियों को आप देखेंगे तो प्रवचन देना भूल जाएंगे। असम बाढ़, आतंकवाद जैसी चुनौतियों का सामना करते हैं। हमारे पास दिल्ली जैसे संसाधन नहीं हैं। जब आप असम आओगे तो मैं आपका मेडिकल कॉलेज ले जाऊंगा, ये आपके मोहल्ल क्लिनिक से बेहतर हैं। मैं आपको हमारे होनहार विद्यार्थियों और शिक्षकों से भी मिलवाऊंगा।
फतेहगंज पूर्वी।हाइवे किनारे गांव मे वंद घर को चोरो ने निशाना बनाया।दरवाजे का ताला काटकर…
बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र की तंग गली में सुबह लोगों की भीड़ जमा थी। एक…
शीशगढ़।उत्तराखंड के रुद्रपुर से बाइक से अपने गाँव लौट रहे ग्रामीण को शीशगढ़ थाना…
शीशगढ़।पुलिस ने अलग अलग स्थानों से दो लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर…
बहेड़ी। नगर के मोहल्ला महादेव पुरम निवासी दिव्यांग राममूर्ति सक्सेना के अनुसार, साल भर पहले…
आंवला। अलीगंज थाना पुलिस ने उच्च अधिकारियों के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के…