हत्या के मामले में चार लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

आंवला (बरेली )। थाना क्षेत्र के गांव मुशराह निवासी अवधेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया 13 जून 2024 को पुरानी रंजिश के चलते मेरे पुत्र जितेंद्र सिंह को गांव के ही विपक्षीगण रात्रि करीब 11:30 बजे अपनी चार पहिया गाड़ी में डालकर कहीं अज्ञात स्थान पर ले गए उन्होंने बताया इन लोगों को ले जाते हुए कई लोगों ने देखा और रात भर उसकी तलाश करते रहे तभी सुबह सूचना मिली कि मेरे पुत्र जितेंद्र सिंह की हत्या कर विपक्षियों ने शव रसूला पट्टी गांव के पास रोड किनारे खेत में बकैने के पेड़ पर लटका दिया था। पुलिस ने पीड़ित के आधार पर अनिल सिंह, गोविंद सिंह, रोहताश सिंह और मनोज सिंह निवासी मूशराह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज