मौर्य विकास संस्था ने 12 जोड़ों का कराया सामूहिक विवाह,पूर्व मंत्री भी रहे मौजूद,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बौद्ध रीति से कराये गए सभी विवाह

,

बरेली। मौर्य विकास संस्था ने आज संजय कम्युनिटी हॉल में 12 युवक युवतियों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया। संस्था के पदाधिकारी ने नव विवाहित जोड़ों को जीवन यापन करने के लिए जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया। संस्था के संरक्षक राममूर्ति लाल मौर्य ने बताया कि 16 वां वैवाहिक सम्मेलन में बरेली ,पीलीभीत, बदायूं सहित कासगंज के निवासी युवक युवतियों का विवाह संपन्न कराया गया।

 

 

 

नव दंपतियों को पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद संतोष गंगवार, पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्य, भाजपा ब्रज प्रांत अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष शिशुपाल मौर्य राममूर्ति लाल मौर्य, ज्ञानेश शाक्य, डॉ रामचंद्र मौर्य ,राम अवतार मौर्य, बाबूराम मौर्य ,दिलीप सिंह मौर्य, चंद्रपाल मौर्य सहित बड़ी संख्या में मौर्य समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज