पूर्व सीएम मुलायम की स्मृति में 2 दिसंबर को बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मिस्टर इटावा एवं उत्तर प्रदेश श्री बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में विजेता को मिलेंगे आकर्षक इनाम,

 कई खिलाड़ी पर करेंगे शिरकत,

बरेली । इंडो बॉडीबिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन यूपी के बैनर तले आगामी 02 दिसंबर 2023 को पूर्व सीएम स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की स्मृति में मिस्टर इटावा एवं उत्तर प्रदेश श्री बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन सैफई मेला ग्राउंड इटावा में आयोजित होगा। बरेली निवासी आईबीएफए प्रदेश अध्यक्ष नदीम खान ने बताया कि बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में संपूर्ण प्रदेश से लगभग 200 खिलाड़ी के खेलने का अनुमान है ।

 

 

मुख्य अतिथि के रूप में आदित्य यादव उर्फ अंकुर भैया अध्यक्ष जिला कोऑपरेटिव बैंक इटावा मौजूद रहेंगे । मुख्य अतिथि के द्वारा उत्तर प्रदेश श्री ₹15000/- एवं मिस्टर इटावा 5100/- नगद पुरस्कार के साथ बिग ट्रॉफी, सर्टिफिकेट एवं गिफ्ट से नवाजा जाएगा ,बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का मुख उद्देश्य समाज में युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है, एवं नशे से दूर रखना है।

 

 

बैठक में अशोक चौधरी, मनमोहन सिंह तनेजा, शरद तिवारी, मुश्ताक अली, आलम सिद्दीकी, मोहम्मद आरिफ उर्फ़ पिंटू, सुमित बालाजी, मोहम्मद कमर, दानिश रजा, तौफीक अहमद, हाजी अब्दुल परवेज , अरहान अहमद, मोइन खान, आशु बालाजी, फरहत अली, पंडित थानेंद्र शर्मा, राहुल कुमार, विपुल राठौर, कफील खान आदि आईबीएफए ले पदाधिकारी मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज