मिथिलेश श्रीवास्तव आकाशवाणी बरेली के कार्यक्रम प्रमुख नियुक्त, पत्रकारिता में दिखाया अद्वितीय कौशल

SHARE:

बरेली। बहुमुखी प्रतिभा के धनी और शहीदों की धरती जिला बलिया के ग्राम लोहता तहसील रसड़ा निवासी मिथिलेश श्रीवास्तव को आकाशवाणी बरेली के कार्यक्रम प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। प्रसार भारती द्वारा यह महत्वपूर्ण पदभार उन्हें सम्मानित करते हुए सौंपा गया है।

मिथिलेश श्रीवास्तव ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य और राजनीति विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने लोकमत, इंडिया न्यूज टीवी, जनता टीवी, फोकस टीवी और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में रिपोर्टर, एंकर, प्रोड्यूसर एवं न्यूज हेड के रूप में कार्य करते हुए अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है।

प्रसार भारती के साथ जुड़ने के बाद 24 अप्रैल 2015 को उनकी पहली पोस्टिंग आकाशवाणी लखनऊ केंद्र में हुई, जहां उन्होंने समन्वय, नाटक, रूपक और अति विशिष्ट ओ.बी. कवरेज में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। आकाशवाणी बरेली में 1 सितंबर 2022 को उनका स्थानांतरण हुआ, जहां नवंबर 2025 में उन्हें कार्यक्रम अधिशासी के पद पर पदोन्नत किया गया।

अब वे आकाशवाणी बरेली के कार्यक्रम प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। अपने गंभीर और विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाने वाले मिथिलेश श्रीवास्तव की इस नई जिम्मेदारी पर केंद्र के सभी सहयोगियों ने हार्दिक शुभकामनाएं और हर्ष व्यक्त किया है।
यह नियुक्ति प्रसार भारती के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे केंद्र के कार्यक्रमों में और भी सुधार तथा गुणवत्ता बढ़ेगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!