दो गांवों को जोडने वाले रास्ते और नाला निर्माण के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

देवरनियां। इलाके के गांव अमृता और खाता के बीच का मुख्य रास्ता काफी समय से खस्ताहाल है जिससे दोनों गांवों के ग्रामीण त्रस्त हैं। समाज सेवी विपिन गंगवार ने इस बाबत जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि को ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया।

 

विपिन गंगवार ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत पटेल को दिये ज्ञापन में वीरेन्द्र गंगवार के मकान के बाग से तालाब तक सौ मीटर नाला और पुलिया से गांव खाता के मेन रोड तक नौ सौ मीटर खडंजा निर्माण कराए जाने की मांग की है। यह रास्ता दोनों गांवों का मुख्य रास्ता है। समाज सेवी ने बताया कि उनके द्वारा दिये गये दोनों प्रस्तावों को जिला पंचायत ने मंजूरी दे दी है, अब जल्द ग्रामीणों को समस्या से निजात मिल सकेगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज