पाँच साल से फरार चल रहा बलात्कार और हत्या का आरोपी गिरफ्तार 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

पुलिस ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के रखा था 50 हजार का इनाम 



 

बरेली। नए साल का पहला शुक्रवार बरेली पुलिस के शानदार रहा है। बरेली पुलिस  ने नवाबगंज में मुठभेड़ करके 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया तो वही मीरगंज में पुलिस ने पांच साल से फरार चल रहे हत्या और बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक मीरगंज थाने के गाँव सिंधौली के पाँच साल पुराने मर्डर के मामले में  हत्यारोपी  रूपचन्द को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रुप चन्द पुत्र होरी लाल निवासी ग्राम सिंधौली  की गिरफ्तारी के लिए  50 हजार का इनाम घोषित किया था।

पुलिस के मुताबिक बलात्कार और हत्या का आरोपी पांच वर्ष से उत्तराखंड में रह रहा था।गुरुवार को पुलिस को मुखबिर से  सूचना  मिली थी  कि आरोपी रूप चंद्र घर आया हुआ है।  इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से  सिंधौली पुल के पास से गुरुवार को रात्रि करीब 11 बजकर 10 मिनट पर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया। हालांकि  कुछ दिन पहले पुलिस आरोपी के घर कुर्की का नोटिस भी  चस्पा किया था।  शुक्रवार को थाना मीरगंज पुलिस  आरोपी को मय तमंचा, कारतूस और खोखा के साथ न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की कार्रवाई करेगी। बताया जा रहा है शातिर रूपचंद पर पहले से  भी 6 मुकदमे दर्ज हैं।।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज