ट्रेक्टर के पहिए के नीचे आया मासूम , अस्पताल में भर्ती 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।  आंवला के थाना सिरौली के मोहल्ला प्यास में शुक्रवार को  ट्रेक्टर  के पहिए के नीचे आने से 3 साल का मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया आनन फानन में गंभीर रूप से घायल बच्चे को उसके परिजन बरेली अस्पताल लेकर गए और भर्ती कराया।कस्बा सिरौली के मोहल्ला प्यास के रहने वाले संतोष माली का 3 वर्षीय पुत्र नन्नू सुबह करीब 11:30 बजे रोड के किनारे खड़ा हुआ था इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रेक्टर  के पहिए के नीचे आ गया पहिए के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गया और चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान भारी भीड़ जमा हो गई।

 

 

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची सिरौली पुलिस ने घायल मासूम बच्चे के परिजनों से बातचीत की बताया जा रहा है कि मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज