व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड का एक लाख का इनामी मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

पीलीभीत। जिले के चर्चित कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले का मुख्य आरोपी और एक लाख रुपये का इनामी बदमाश सर्वजीत रविवार को बिलसंडा थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी की फायरिंग में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

 

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने पर बिलसंडा थाना क्षेत्र में आरोपी की घेराबंदी की गई। खुद को पुलिस से घिरा देख सर्वजीत ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया सर्वजीत व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी था और उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान आरोपी की ओर से की गई फायरिंग में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 23 वर्षीय सर्वजीत हत्या, गैंगस्टर समेत करीब 12 आपराधिक मामलों में वांछित था। जांच के दौरान शाहजहांपुर निवासी और हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल रमेश चंद्र कटियार से पूछताछ में सर्वजीत का नाम सामने आया था। इसके बाद से पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।

पप्पू गुप्ता हत्याकांड के खुलासे के बाद से फरार चल रहे सर्वजीत की गिरफ्तारी पुलिस की प्राथमिकता बनी हुई थी। आखिरकार बिलसंडा थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान उसका अंत हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज