महर्षि वाल्मीकि जी के विचार आज भी समाज को दे रहे दिशा : शिवचरन कश्यप

SHARE:

 

बरेली। भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव दिवस पर समाजवादी पार्टी कार्यालय, सिविल लाइंस बरेली में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने की और संचालन जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया। इस अवसर पर वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

 

जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी के विचार आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं। उन्होंने सिखाया कि व्यक्ति की पहचान उसके कर्म और आचरण से होती है, जन्म से नहीं। आज जब समाज को जाति और धर्म के आधार पर बाँटने की कोशिशें हो रही हैं, तब वाल्मीकि जी के समरसता, भाईचारे और समानता के विचार पहले से अधिक प्रासंगिक हैं।

 

समाजवादी पार्टी उनके बताए मार्ग पर चलकर कमजोर और वंचित वर्ग की आवाज़ बुलंद करती रहेगी।

महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुल्तानी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने सिखाया कि बदलाव की शुरुआत व्यक्ति स्वयं से करता है। उन्होंने शिक्षा, सत्य और कर्म को महानता का आधार बताया। आज जब नफरत और विभाजन की राजनीति बढ़ रही है, तब वाल्मीकि जी के विचार समाज को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंबेडकर वाहिनी सुरेंद्र सोनकर ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने मानवता को समानता, आत्मसम्मान और न्याय का संदेश दिया। संविधान की भावना को कमजोर करने के प्रयासों के बीच वाल्मीकि जी और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचार मार्गदर्शन करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वाल्मीकि जी के बताए मार्ग पर चलकर सत्य, समानता और न्याय की भावना के साथ समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव, मोहल्ले-मोहल्ले तक पहुँचाया जाएगा।

इस मौके पर रविंद्र सिंह यादव, अमित राज यादव, राजेश मौर्य, दीपक शर्मा, बृजेश श्रीवास्तव, नाजिम कुरैशी, मोहित भारद्वाज समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!