बदायूं में एचपीसीएल प्लांट के मैनेजर और डिप्टी मैनेजर की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

पंकज गुप्ता

बदायूं। जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैंजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में गुरुवार दोपहर दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। प्लांट में घुसे एक हमलावर ने प्रबंधक सुधीर गुप्ता और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई फायरिंग से प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी दहशत में आ गए।

फोटो सोर्स सोशल मीडिया

सूचना मिलते ही मूसाझाग और दातागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक गोली चलाने का आरोप प्लांट के पूर्व कर्मचारी पर है, जो पहले पेलोडर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि नौकरी से निकाले जाने को लेकर उसका प्रबंधन से विवाद चल रहा था और पहले भी जान से मारने की धमकी दी गई थी।

फैक्ट्री गेट से निकलती हुई बदायूं पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ग्रामीण डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज