एसएसपी अनुराग आर्य की पहल पर  बरेली में ‘संवेदना कक्ष’ और पेंशनर कक्ष शुरू

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की पहल पर एसएसपी कार्यालय में आम जनता और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए दो नए कक्ष शुरू किए गए हैं। गुरुवार को उन्होंने फीता काटकर ‘संवेदना कक्ष’ और ‘पेंशनर कक्ष’ का उद्घाटन किया गया।

संवेदना कक्ष’ को जनसुनवाई को अधिक व्यवस्थित और सहज बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यहां अपनी समस्याएं लेकर आने वाले लोगों के लिए बैठने और पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि फरियादियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उद्घाटन के बाद एसएसपी ने स्वयं भी कई लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।

वहीं, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए ‘पेंशनर कक्ष’ बनाया गया है। इस कक्ष के माध्यम से पेंशन से जुड़े मामलों और अन्य जरूरी कार्यों के समाधान में पेंशनरों को आसानी होगी।

एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता आम जनता और पुलिस परिवार से जुड़े लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है। इसी उद्देश्य से यह व्यवस्था शुरू की गई है, ताकि जनसुनवाई और पेंशन से जुड़े मामलों का बेहतर ढंग से निस्तारण हो सके।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज