
पंकज गुप्ता,विशेष संवाददाता
बदायूं जिले में पंचायत चुनाव के लिए सोमवार यानी 19 तारीख को मतदान होगा आज पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो चुकी है इस बार जिले में जिला पंचायत की 51 बीडीसी की 1261 प्रधान पद की 1037 ग्राम पंचायत सदस्य पद की 12861 सीटों के लिए मतदान होगा, जिसमें 19,39,780 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।जिले में कल यानी 19 तारीख को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की वोटिंग होनी है इस के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है सभी ब्लॉक मुख्यालय पर मतपेटी, मतपत्र ,तथा वाहन पहुंच चुके हैं पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई है जिले में इस बार जिला पंचायत सदस्य 51 क्षेत्र पंचायत सदस्य 1261 ग्राम प्रधान 1037 ग्राम पंचायत सदस्य 12861 चुने जायेंगे इसके लिए जिले में 1443 मतदान केंद्र तथा 3150 मतदेय स्थल बनाए गए हैं, जिले में 22 जोन तथा 194 सेक्टर होंगे इन सभी पर जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर एक्स्ट्रा सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे जिले में 437 संवेदनशील 36 अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं।हालांकि जिले में कोरोना के चलते आज पूर्णता लॉकडाउन रखा गया है इसके चलते आज सैनिटाइजेशन का काम होना है लेकिन मतदान की वजह से ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को आने जाने में छूट दी गई है जिले में कल शाम से चुनाव प्रचार बंद हो गया है सभी ब्लॉक मुख्यालयों से आज सुबह से पोलिंग पार्टियां अपने अपने मतदान स्थल के लिए रवाना हो रही हैं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए बिभिन्न जनपदों से फोर्स बुलाया गया है पीएसी, पुलिस ,और होमगार्ड के जवान मतदान केंद्रों पर लगाए जाएंगे।जिले में 19 तारीख को सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा मतदान स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग तथा सैनिटाइजर के नियमो का सख्ती से पालन किया जाएगा इसके साथ ही मतदान स्थल पर लोगों को मास्क का प्रयोग भी करना अनिवार्य होगा।




