ओमकार गंगवार, संवाददाता
मीरगंज (बरेली)। रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व शुक्रवार को मीरगंज तहसील इलाके के कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में संचालित आशा पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूल में अध्ययन रत नन्हीं मुन्नी बच्चियों ने साथी भाईयों के मस्तक पर तिलक लगाकर हाथों में रक्षा सूत्र बांधकर संप्रदायकि एकता की मिशाल कायम की।
रक्षा सूत्र में बंधने के उपरांत सभी सम्प्रदायों के बच्चों ने बहनों की रक्षा करने का संकल्प लिया। और साम्प्रदायिक एकता की मिशाल कायम की। इस कार्यक्रम की स्कूल प्रबंधतंत्र एवं स्टाफ के अलावा क्षेत्रवासियों ने भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए सराहना की है।
फतेहगंज पश्चिमी के आशा पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व मनाये जाने हेतु स्कूल की छात्राएं पहले से ही काफी उत्सुक थीं। और वह शुक्रवार को साथी भाईयों के कलाईयों नें राखी बांधने हेतु वालिकाएं व्यवस्था के साथ पहुंचीं। स्कूल प्रबंधतंत्र ने सभी व्यवस्थाएं जुटाते हुए कार्यक्रम को समारोह का रूप दे दिया।
और बहनों नें साम्प्रदाकिय भेदभाव को भुलाकर सर्भी वर्गों के कलाईयों में राखी का प्यार बांधा। इस कार्यक्रम में पायल गंगवार, गौरी सिंह, राबिया, आयुषी, माहेश्वरी, काजल, आरोही, रिया सिंह, मान्या, काव्या, अक्षिता, लवी, उवैदा, सुहानी, नित्या, प्रियांशी, आयुष, नरेंद्र शौर्य, देव और अन्य तमाम बालक और बालिकाएं शामिल रहे। इस दौरान स्कूल का बाताबरण अपनत्व और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो गया और यह कार्यक्रम आशा पब्लिक स्कूल के लिए यादगार बन गया।
इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य अर्जन चौधरी और उप प्रधानाचार्य मोना गोयल, शिक्षिकाओं में विमला गंगवार, रीता गुर्जर, संध्या मिश्रा, सोनम भारती, सोमी नाज, जैबी खान, अंकिता सिंह, गीतिका पाठक, आलिया खान ने सभी बच्चों का उत्साह बर्धन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अथक सहयोग प्रदान किया।
