उत्तराखंड में  लैंगिंग अनुपात में आया सुधार , बेटियों की बढ़ने लगी संख्या : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य 

SHARE:

 

बरेली : उत्तराखंड सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने  कहा है कि उत्तराखंड सरकार के प्रयास से  सूबे में लैगिंग अनुपात में काफी सुधार हुआ है।  अब प्रदेश में 1000 बालकों के अनुपात  960 बालिका हैं। बरेली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि  जब से प्रधानमंत्री जी ने  पूरे देश में प्रधानमंत्री बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ का अभियान का  वर्ष 2015 से आह्वान किया है। साथ ही  उत्तराखंड में वर्ष 2017 से भाजपा की सरकार बनी है।  उन्होंने  खुद महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास का विभाग और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय एवं आगनबाड़ी के सहयोग से काफी सुधार हुआ है।   उत्तराखण्ड में  लैंगिंग अनुपात के सम्बन्ध में परीक्षण हुआ तो यह एक आकंड़ा 1000 बालकों के ऊपर 850   बालिकों का था , जो अलग अलग जनपदों में था। सरकार के प्रयासों एवं जनजागरण के प्रयास से यह सफलता मिली है। उन्होंने यह भी कहा देवभूमि में यह आकड़ा 1000 बालकों पर 860 बालिकाओं के ऊपर  पहुंच गया है।  उनका लक्ष्य है जब उत्तराखंड अपनी रजत जयंती बनाये तब 1000 बालकों पर एक हजार बालिकाओं का  आंकड़ा हो।  हम उत्तराखंड में यह सन्देश देने की कोशिश कर रहे है कि  देवभूमि जितनी देवों की भूमि है  उतनी देवियों की भूमि भी है।
रेखा आर्य ने बरेली शहर से अपने रिश्ते के बारे में कहा कि उनका बरेली से बेहद लगाव  हैं।  उनका यह सुसराल है जिसके चलते उनकी कुछ मर्यादा भी है।  बरेली के लोगों के सम्बन्ध में हो या फिर वनखंडी नाथ मंदिर के विकास के सम्बन्ध में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से भी बातचीत कर यहां के विकास के संबंध में कुछ प्रस्ताव रखे है। उन्हें उम्मीद है उन्हें ठीक किया जाएगा। बरेली के लोग जब जब उनसे अपनी भावना व्यक्त करते है तब तब वह मुख्यमंत्री तक उनकी बात पहुंचाने का काम करती है।
रेखा आर्य से  लोकसभा चुनाव में टिकट मांगने के सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा परिवारवाद के खिलाफ है। वह समझती है भाजपा ऐसे आदमी का चयन करती है जो जनता के प्रति समर्पित होता है।
बता दे कि रेखा आर्य बरेली के जोगी नवादा के बनखंडी नाथ मंदिर में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची है।  मंत्री रेखा आर्य के पति पप्पू गिरधारी का परिवार इसी जगह पर रहने के साथ मंदिर के कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेता है।  रेखा आर्य के मुताबिक उन्होंने खुद सीएम को बनखंडी नाथ मंदिर में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है ,
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!