भारत विकसित संकल्प यात्रा के तहत बहेड़ी में कार्यक्रम का आयोजन

SHARE:


बहेड़ी। भारत विकसित संकल्प यात्रा के अंतर्गत ग्राम शकरस में आयोजित कार्यक्रम में केंद्र व प्रदेश के भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर बताया गया कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं का हर वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है।

 

विकास खंड बहेड़ी की ग्राम पंचायत शकरस में आयोजित भारत विकसित संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला गैस योजना, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर राजस्व विभाग, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आशाएं, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुंवरसेन मौर्य, जिला उपाध्यक्ष चौधरी सम्राट सिंह, अरशद खान, विष्णु कांत अग्रवाल, रवि पाराशरी, झम्मन लाल, बेचे लाल आदि सहित समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज

किला थाना क्षेत्र में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार इंट्रो: बरेली पुलिस ने किला थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार से जुड़े एक गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खबर: जनपद बरेली में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किला थाना पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बाकरगंज क्षेत्र में एक मकान के अंदर अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जहां महिलाओं के माध्यम से देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां से दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में इस पूरे नेटवर्क की संचालक भी शामिल है और गिरोह लंबे समय से इस अवैध धंधे में सक्रिय था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं और अन्य सामग्री बरामद की, जो इस अवैध गतिविधि की पुष्टि करती हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ग्राहकों से संपर्क मोबाइल और सोशल मीडिया के माध्यम से किया जाता था और उनसे तय रकम वसूली जाती थी। इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच जारी है।

error: Content is protected !!