खेती किसानी

बैगुल नदी पर टूरिज्म स्पाॅट सहित पक्षी विहार विकसित करने के लिए मंडलायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Advertisement

मंडलायुक्त ने  पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार की भी तारीफ ,

बरेली। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने मंगलवार को बहेड़ी  के खमरिया गांव पहुंचकर पश्चिमी बैगुल नदी पर पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार द्वारा क्षेत्रीय किसानों के सहयोग से बनवाए गए कच्चे बांध का लोकार्पण किया। और ईको टूरिज्म स्पाॅट तथा प्रवासी पक्षी विहार विकसित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। मंडलायुक्त  ने अपने दौरे के दौरान ना केवल फीता काटकर बांध का लोकार्पण किया बल्कि  पूरे बांध और मीलों में फैले विशाल जलाशय  को घूमकर देखा। देशी-विदेशी प्रवासी पक्षियों के झुंडों को झील में विचरण करते देख  मंडलायुक्त बहुत प्रसन्न हुई।

 

 

मंडलायुक्त ने पूर्व विधायक  बरार से  बात करते  कहा कि लगातार आठ साल से श्रमदान से कच्चा बांध बनवाने का आपका जज्बा और जोश वाकई सराहनीय है। ऐसा कार्य संभवत: पूरे बरेली मंडल में इसके बाहर के आसपास के जिलों में भी शायद कहीं भी नहीं हुआ है। वही पूर्व  विधायक  ने  उत्तराखंड से आने वाले पश्चिमी बैगुल नदी में सिडकुल का कचरा और रुद्रपुर नगर निगम और आसपास के निकायों का कूड़ा-करकट बहाए जाने की शिकायत पर मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने आश्वस्त किया कि कचरा नदी में नहीं  बहाया जाए  इसके लिए वह  मंडलायुक्त कुमाऊं को पत्र लिखेंगी।

 

 

बांध के आसपास टूरिस्टों के लिए ईको टूरिज्म स्पॉट विकसित करने, सैलानियों के ठहरने के लिए झील किनारे बम्बू हट्स बनवाने और झील में मोटर बोट्स चलवाने के भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए साथ ही पूर्व विधायक  बरार को जरूरी सहयोग देने का भी आग्रह किया। इस मौके पर बहेड़ी नगर पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल, सिंचाई विभाग के एई और एसडीओ बहेड़ी नरेंद्र सिंह ,बहेड़ी के एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ आदि  मौजूद रहे।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia
Tags: #bareilly

Recent Posts

मजदूरी के रुपये  मांगने पर मारपीट का आरोप

मीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में दिनभर मजदूरी करने के बाद शाम को…

7 mins

नींद की झपकी आने पर यात्री सेड से टकराया ट्रक, ड्राइवर की मौत , अन्य 3 घायल

शीशगढ़। बहेड़ी शीशगढ़ मार्ग पर ट्रक चालक को नींद की झपकी आने पर ट्रक अनियंत्रित…

15 mins

सिरौली में हर्सोउल्लास के साथ मनाई गई  वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती

सिरौली। वीर शिरोमणि माहराणा प्रताप की जयंती उपलक्ष में नगर सिरौली के मोहल्ला नई बस्ती…

23 mins

शनिदेव की मेष के साथ अन्य राशियों पर रहेगी खास कृपा , देखें अपना राशिफल,

राशिफल :11 मई दिन शनिवार वर्ष 2024   ज्योतिषाचार्य सत्यम शुक्ला, मेष, धैर्यशीलता बनाए रखें…

55 mins

डॉक्टर हुदा बाराबंकी की हैदरगढ़ सीट के बनाये गए प्रवासी प्रभारी

बरेली। शहर के प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सैयद एहतेशाम…

1 hour

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल

शीशगढ़। मानपुर में बहेड़ी शीशगढ़ रोड पर आज गुरुवार शाम लगभग 7.30 बजे तेज रफ्तार…

21 hours