बजीरगंज मार्ग पर चार पहिया वाहन नेबाइक सवारों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर से घायल

SHARE:

आंवला। वजीरगंज मार्ग पर पचपेड़ा चौराहा के समीप मेहमानों का इंतजार कर रहे, बाइक सवार दो लोगों को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना बिसौली के ग्राम मुसिया नगला निवासी नत्थू और दयाराम वीरपुरा अपने रिश्तेदारी में कार्यक्रम में आए थे जिसमें भनेजी को देखने आ रहे मेहमानों का आंवला से बजीरगंज मार्ग पर पचपेड़ा चौराहा पर इंतजार कर रहे थे इतने में सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने उन्हें लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को सरकारी एंबुलेंस लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला पहुंची। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज

किला थाना क्षेत्र में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार इंट्रो: बरेली पुलिस ने किला थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार से जुड़े एक गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खबर: जनपद बरेली में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किला थाना पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बाकरगंज क्षेत्र में एक मकान के अंदर अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जहां महिलाओं के माध्यम से देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां से दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में इस पूरे नेटवर्क की संचालक भी शामिल है और गिरोह लंबे समय से इस अवैध धंधे में सक्रिय था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं और अन्य सामग्री बरामद की, जो इस अवैध गतिविधि की पुष्टि करती हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ग्राहकों से संपर्क मोबाइल और सोशल मीडिया के माध्यम से किया जाता था और उनसे तय रकम वसूली जाती थी। इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच जारी है।

error: Content is protected !!