विद्यार्थियों को किया सम्मानित, खिले चेहरे

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

नवाबगंज। जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज हिमकरपुर चमरोआ में गुरुवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 6 से 12 तक के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों नव्या, भावना बबली, प्रज्ञा, दीक्षा ,हस्सान, गीता , काजल, आकांशा, अंकित, सचिन, वंश, प्रेरणा, साक्षी, लक्ष्मी, नाजरीन, उपासना, शीला, सावित्री को सम्मानित किया गया।

 

साथ ही, खेलों में विद्यालय का नाम राज्य स्तर तक रोशन करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. आशुतोष गंगवार ने छात्रों को उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें समय के महत्व के बारे में बताया। डॉ. शरद कांत शर्मा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला पर्यावरण मंत्री देवेश ने विद्यार्थियों को नैतिकता का पाठ पढ़ाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अजीत सक्सेना और प्रबंधक ललित मोहन गंगवार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

 

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री यशपाल ने किया। इस दौरान चंद्र पाल सिंह, देवेंद्र सिंह, हरि ओम, अरविंद कुमार, शीतल, डॉ. फरमान हैदर, डॉ. फौजिया नाज, सुरेंद्र प्रताप और अरुण कुमार गंगवार, हरिराम गंगवार, वीरेंद्र पाल, खेमेंद्र गंगवार, धर्मवीर गंगवार आदि उपस्थित रहे। विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक मलिक राज गंगवार, नरेंद्र देव गंगवार और कालीचरण गंगवार की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज