इंटरनेशनल

10 बच्चे पैदा करने पर मिलेंगे 13 लाख रुपये, ये देश दे रहा ऑफर,

Advertisement

मॉस्को, एजेंसी
रूस की जनसंख्या कम हो रही है। इससे देश के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन परेशान हैं। उन्होंने इस सकंट से निकलने के लिए महिलाओं को 10 बच्चे पैदा करने के लिए कह दिया है। ऐसा करने पर महिलाओं को 1 अरब रुबल यानी 13 लाख रुपये दिए जाएंगे।10 बच्चे पैदा करने वाली महिलाओं को मदर हीरोइन नाम का अवॉर्ड भी दिया जाएगा। यह अवॉर्ड द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भी महिलाओं को दिया जाता था। उस समय भी रूस की जनसंख्या तेजी से घट रही थी। रूस ने 1991 में सोवियत संघ के टूट जाने के बाद ये अवॉर्ड देना बंद कर दिया था।

फरमान जारी : बच्चे की मौत होने पर भी दी जाएगी राशि
पुतिन ने 15 अगस्त को एक फरमान जारी किया था। इसके मुताबिक, महिलाओं को एक साथ पूरी रकम दी जाएगी। ये रकम 10वें बच्चे के एक साल का हो जाने पर (10वें बच्चे के पहले जन्मदिन पर) मां के अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। मां किसी हमले में अगर अपना बच्चा खो भी देते है या किसी कारण बच्चे की मौत हो जाती है, तब भी मां को पूरे 13 लाख रुपए दिए जाएंगे।
पुतिन के फैसले की विरोधी पाटियों ने की निंदा
रूसी राजनीति और सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ जेनी मैथर्स ने इस फैसले की निंदा की है। उन्होंने कहा- यह वास्तव में काफी हताशा वाला कदम है। मेरा मतलब यह है कि रूस की जनसंख्या में गिरावट जरूर हुई है। 1990 के दशक के बाद से ही कोशिश की जी रही है कि जनसंख्या बढ़े। रूस-यूक्रेन जंग के बाद से हालात और मुश्किल हो गए हैं। कई रूसी सैनिकों की जान गई है।कोरोना वायरस ने भी लोगों की जान ली है। ये भले ही महिलाओं को बड़े परिवार रखने के लिए प्रोत्साहित करने का एक प्रयास हो लेकिन सिर्फ 13 लाख रुपये में 10 बच्चों की परवरिश कैसे की जा सकती है। इस बीच वे सभी कहां रहने वाले हैं? रूस में कई आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक समस्याएं हैं।

Advertisement
newsvoxindia

Recent Posts

राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर  उन्नतशील प्रजातियों के बीज उपलब्ध

बरेली। संयुक्त कृषि निदेशक डा0 राजेश कुमार ने बताया कि खरीफ अभियान-2024 में कृषि के…

54 mins

बिना बॉडी सेफ्टी प्रोटेक्टर के जान जोखिम में डालकर निर्माणाधीन टंकी पर काम कर रहे मजदूर

भगवान स्वरूप राठौर  शीशगढ़। नगर पंचायत शीशगढ़ के मोहल्ला अंसार नगर में जल निगम के…

3 hours

सीमेंट से भरा ट्रक पेड़ से टकराया , परिचालक की जलकर मौत

चालक ने ट्रक से कूद कर बचाई अपनी जान, मृतक के परिवार में मचा कोहराम…

3 hours

राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के  प्रवेश पंजीकरण शुरू

मीरगंज (बरेली )।राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में सत्र 2024-25 के लिए बीए प्रथम वर्ष (NEP…

3 hours

पति -पत्नी  हज के लिए रवाना, लोगों ने दम्पति को दी शानदार विदाई

मीरगंज (बरेली )। सऊदी अरब स्थित मक्का मदीना जाना हर मुसलमानों का सपना होता है। …

3 hours

गर्मी ने लोगों की बढ़ाई परेशानियां, अस्पतालों में पहुंचने लगे उल्टी दस्त के मरीज

रामू कठेरिया , सिरौली (बरेली)। मई का महीना शुरू होते ही गर्मी ने सितम ढाना…

3 hours