दिनदहाड़े रंजिश में  अधेड़ को गोली मारकर किया घायल , घटना से दहशत फैली 

SHARE:

बरेली ।  दिनदहाड़े पुरानी रंजिश में दबंगो ने एक अधेड़ कारीगर  के कंधे पर गोली मारकर घायल कर दिया।घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।  घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी।  सुभाष नगर  थाना क्षेत्र के वीरभट्टी में आज  सुबह करीब 9:40 के के आसपास  विजय नाम के कारीगर कंधे पर रंजिश में गोली मार दी।  इसके  हमलावर मौके से फरार हो गए।  घटना के वक्त पीड़ित रामपुर गार्डन में अपनी ड्यूटी के लिए जा रहा था। घटना की जानकारी होते ही पीड़ित के घर में कोहराम मच गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने पीड़ित  को इलाज के तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया।  कारीगर की हालत खतरे से बाहर है।
पीड़ित विजय ने बताया कि वह सुभाषनगर के वीरभट्टी क्षेत्र का रहने वाला है। आज सुबह वह अपनी ड्यूटी पर जा रहा था तभी मोंटी उर्फ ओमप्रकाश पिता प्रकाश, राजू पुत्र अशोक , छोटू पुत्र अशोक  ने उसे  छोटी लाइन के पास रोक लिया और कंधे पर गोली मारकर घायल कर दिया। पीड़ित ने यह भी बताया कि आरोपियों से उसके परिवार की पुरानी रंजिश है। गोली मारने वालों  का आपराधिक इतिहास भी है। पीड़ित के भाई ने यह बताया कि हमलावर उसके मोहल्ले  के लोग है।  20 वर्ष पहले एक शादी समारोह के दौरान एक विवाद हो गया था , जिसकी यह लोग आज भी रंजिश मानते है। उन्होंने कह जैसे ही घटना हुई तो तुरंत उन्होंने  घटना की सूचना  डायल 112  पर पुलिस को सूचना दी ।  बाद में सुभाष नगर पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर भी दी है। उनकी  मांग है कि हमलावरों पुलिस तुरंत गिरफ्तार करके जेल भेजे।  फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर हमलावरों को गिरफ्तारी में लग गई है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!