प्रसूता के पति से रुपए मांगने के वायरल ऑडियो की जांच शुरू 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़। 4 दिन पहले  सीएचसी शीशगढ़ पर तैनात एक नर्स द्वारा  पैसे मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।जबकि ऑडियो में वह साफ 2100 रुपए मांगती सुनाई दे रही है। अधिकारी  जांच की बात कर नर्स को बचाने में लगे है।शुक्रवार को एसीएमओ अमित कुमार व चिकित्सा अधिकारी शेरगढ़ गजेंद्र सिंह ने शीशगढ़ पहुंचकर नर्स के बयान दर्ज किए।

 

 

 

सूत्र बताते हैं कि चिकित्सा प्रभारी शेरगढ़ ने ऑडियो वायरल करने  वाले के पिता से नर्स को बचाने के लिए  लिखवा कर ले लिया कि वह कोई कार्यवाही नहीं चाहते हैं।एसीएमओ अमित कुमार ने बताया कि बयान दर्ज किए गए हैं जांच की जा रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज