होली के मद्देनजर पुलिस ने की मॉक ड्रिल , अधिकारियों ने बताये खुराफातियों से निपटने के तरीके

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । यूपी के संवेदनशील शहर के रूप में बरेली जिले को देखा जाता है। यही वजह है बरेली पर लखनऊ से सीधी नजर रखी जाती है। इसी कड़ी में शहर में आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति बनी रही। इसलिए मॉक ड्रिल कराई गई ताकि किसी भी तरह की घटना से निपटने के लिए कोई दिक्कत नहीं हो।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया।
इस  ड्रिल में कुल 614 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इनमें 5 अपर पुलिस अधीक्षक, 13 क्षेत्राधिकारी, 29 थाना प्रभारी, 60 उपनिरीक्षक, 112 मुख्य आरक्षी, 40 महिला आरक्षी और 355 पुरुष आरक्षी शामिल थे। इस दौरान अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण के विशेष प्रशिक्षण दिए गए। इसमें टियर गैस गन और अश्रु गैस के गोलों का प्रयोग सिखाया गया। साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के विभिन्न तरीकों का अभ्यास कराया गया।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज