दो दिवसीय अष्टम द ग्रेट गणपति महोत्सव में बप्पा को लगा 155 किलो लड्डू का भोग, दिग्गज हुए द ग्रेट बरेलियंस की उपाधि से सम्मानित,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसायटी, माँ गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी, महिला कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय अष्टम द ग्रेट गणपति महोत्सव 2023 का आयोजन शिवाजी पार्क, जनकपुरी, राजेन्द्र नगर, बरेली पर संस्थापक  डॉ.रजनीश सक्सेना के नेतृत्व में किया गया।

 

 

प्रथम सत्र का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक मुख्य अतिथि संजीव अग्रवाल कैण्ट विधायक,आर एस एस प्रचारक मयंक जी, बिथरी चैन पुर के विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, माता जी सरस्वती देवी, संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना, सरंक्षक सी एल शर्मा, डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा, पूर्व आर.एस.एस. प्रचारक, गुलशन आनन्द, अनुपम कपूर, पंकज अग्रवाल, राकेश कुमार अग्रवाल, योगेश कुमार पटेल, डॉ. महेंद्र सिंह बासु, प्रवेश उपाध्याय, पंडित सुशील पाठक आदि ने भगवान गणपति जी का पूजन करके किया।

 

 

 

मूर्ति एवं कलश पूजन प्रख्यात आचार्य गोपाल कृष्ण मिश्रा अंकुर जी महाराज के करकमलों के द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था परिवार द्वारा सम्मानित अतिथियों में सी.एल.शर्मा, दिनेश चन्द्र शर्मा, गुलशन आनन्द,अनुपम कपूर, डॉ. महेंद्र सिंह बासु, राकेश कुमार अग्रवाल, योगेश कुमार पटेल, डॉ. मनीष टंडन, डॉ.सत्येंद्र सिंह,सौरभ मेहरोत्रा, रो. सुनील शर्मा, एस के सिंह,अश्वनी ओबरॉय, पवन सक्सेना, सतीश कातिब मम्मा, आरेन्द्र अरोरा कुक्की, शशि सक्सेना, रवि प्रकाश अग्रवाल आदि को द ग्रेट बरेलियंस की उपाधि से सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत मनीष रस्तोगी, अखिलेश शर्मा,अभिषेक सक्सेना, कनिष्क शर्मा, शशि कांत गौतम,पूनम गौतम ,चेतन पुरी, तरुण सूरी, सौरभ सक्सेना, मुकेश तिवारी, विशेष कुमार (लाइफ आर्ट एक्सपर्ट), सचिन श्याम भारतीय, धीरज कुमार आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात एंकर अनिल नायर ने किया। प्रथम सत्र में प्रख्यात भजन गायक राजेंद्र गुलाटी के द्वारा भक्तिपूर्ण भजनों से समां बाँधा।

 

दूसरे सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भावना शर्मा के द्वारा गणेश वन्दना- माँ सरस्वती वन्दना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। श्री कृष्ण सुदामा आर्ट ग्रुप के द्वारा देवेन्द्र कुमार एवं भावना शर्मा के संयोजन में भगवान गणेश, मां काली, भगवान शंकर पार्वती का अघोरी नृत्य, राधा कृष्ण जी का महारास, सामूहिक नृत्य आदि अविस्मरणीय प्रस्तुति की गई। हरजीत कौर, रवि सक्सेना के निद्रेशन में मां गंगा, पर्यावरण पर नाटक का मंचन किया गया। इसके साथ ही बरेली शहर के कलाकारों, रंगकर्मियों ने नृत्य, गायन, सामूहिक नृत्य कार्यक्रमों से समा बांधा। संस्था परिवार की ओर से समस्त प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए संस्था के संस्थापक-राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना ने कहा कि तमाम संघर्षों, व्याधाओं के बाद आज यह कार्यक्रम हो रहा है। संस्था परिवार आगे भी ऐसे भक्तिपूर्ण आयोजनों के माध्यम से श्री गंगा, गौ, बेटी, पर्यावरण बचाओं, देश बचाओं के साथ रक्तदान महादान की अलख सम्पूर्ण भारत के साथ सम्पूर्ण विश्व में जगाता रहेगा। साथ ही बताया कि भगवान गणपति जी की विसर्जन की परम्परा महाराष्ट्र की है। संस्था परिवार ने एक नई पहल करते हुए पिछले वर्ष दिनांक 10 सितम्बर, 2022 को भगवान गणपति जी का कार्यक्रम स्थल पर पूजन एवं वंदन कर उनकी शोभायात्रा राजेन्द्र नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों से होते हुए शिव मन्दिर, इन्द्रा नगर में भगवान गणपति जी की प्रतिमा को विराजमान किया । इस वर्ष भी इसी परंपरा का निर्वाहन किया जायेगा।

 

इस अवसर पर सभी ने श्री गंगा, गौ, बेटी, पर्यावरण बचाओ, देश बचाओ के साथ रक्तदान महादान की शपथ ली। अंत में संजू रस्तोगी एवं प्रदीप कुमार के नेतृत्व में महाआरती हुई। उसके उपरांत भगवान गणपति जी को 155 किलो लड्डू का भोग लगाया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. रजनीश सक्सेना ने बताया कि कल दिनांक 28 सितम्बर 2023 को प्रातः 10 बजे से भगवान गणपति जी की शोभायात्रा शिवाजी पार्क जनकपुरी से होते हुए डेलापीर , स्वयंबर बारात घर, बाके बिहारी मंदिर होते हुए इंद्रा नगर शिव मंदिर पर समाप्त होगी। वहाँ पर भगवान गणपति जी की प्रतिमा को विराजमान किया जायेगा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज