ऑनलाइन काम देने  के नाम पर ग्रामीण से 94 हजार की ठगी 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़।थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण से ऑनलाइन काम देने का  झाँसा देकर ठग ने दो बार में 94500 रुपए की ठगी कर ली।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।ग्राम कुतकपुर निवासी देवपाल सिंह पुत्र नेतराम गंगवार ने पुलिस को बताया कि 18 जून 2023 को एक अनजान नम्बर से उसके मोबाइल पर ऑनलाइन काम करने को फोन आया। फोन आने के कुछ समय बाद टेलीग्राम पर निमंत्रण दिया।

 

 

 

उसके बाद ठग ने एक आईडी भेजी।उस आई डी पर 23500रुपए डालने को कहा।जो पीड़ित ने डाल दिए।उसके बाद ठग ने खाता संख्या 194605001189 पर 71हजार रुपए यह कहकर डलवाए कि आपके द्वारा भेजी राशि 94500 रुपए हो जाएगी जिस पर आपको 25 हजार रुपए मुनाफे के मिलेंगे। पैसे डालने के बाद से ठग का मोबाइल बंद जा रहा है।इसलिए ग्रामीण को ठगी का एहसास हुआ।पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज