भाजपा  किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष की दुकान में लगी आग, अज्ञात के खिलाफ शिकायत 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : भाजपा किसान मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष की दुकान में अज्ञात शख्स नें आग लगा दी। घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई  हैं। इसके बाद से  पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हैं।थाना सुभाष नगर के बदायूं रोड विश्वनाथपुरम निवासी सुरजीत सिंह चौहान की शिव धाम कॉलोनी में कृष्ण फोटो स्टूडियो के नाम से दुकान हैं। दुकान के ऊपर मकान मालिक का घर हैं। बीती रात सुरजीत अपनी दुकान बंद कर चुनाव कार्यालय चले गए। उसके बाद वह  कार्यालय से घर चले गए।सुबह 3 बजे दुकान मालिक नें फोन करके बताया कि उनकी दुकान में आग लग गई हैं।
सूचना पर पहुंचे सुरजीत ने आस -पास के स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब -तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। वही सुरजीत ने बताया कि वो भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में महानगर उपाध्यक्ष के पद पर हैं। उन्होंने बताया कि दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में किसी अज्ञात शख्स ने उनकी दुकान के बाहर टेम्पो रोका एक शख्स टेम्पो से बाहर आया और दुकान पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। दुकान में लगभग डेढ़ लाख के सामान का नुकसान बताया जा रहा है। जिसमें पार्टी की प्रिंट की हुई एल्बम,एक हार्ड डिस्क,चार से पांच पैन ड्राइव इसके अलावा भी सामान जलकर राख हुआ हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है सुरजीत ने थाना सुभाष नगर में अज्ञात शख्स के खिलाफ तहरीर दी हैं।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज