पहले स्कूटी में टक्कर मारी विरोध करने पर पति-पत्नी को दबंगों ने बेरहमी से पीटा , रिपोर्ट दर्ज

SHARE:

 

दंपति को बचाने आए दो लोगों को दबंगों ने पीटकर किया लहूलुहान

भोजीपुरा।एक महिला अपने पति के साथ जेपीएम कालेज से स्कूटी से घर लौट रही थी तभी अभयपुर के दबंगों ने दंपती को बैल्टों और डंडों से बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। बचाने आए दो युवकों को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। घायल महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेपीएम कालेज से कल बुधवार को कस्बा व थाना फरीदपुर निवासी सुनंदा पटेल अपने पति शिवकुमार के साथ स्कूटी से घर वापस जा रही थीं।

 

 

तभी नैनीताल हाइवे पर गांव अभयपुर के पास पीछे से दो युवकों ने स्कूटी में टक्कर मार दी।जब टक्कर मारने का कारण पूछा तो आरोपियों ने बैल्टों व डंडों से दंपती की सड़क पर बेरहमी से पिटाई कर दी तभी दो और लोगों को बुला लिया।उन लोगों ने भी दंपती को पीटने लगे।राह चलते भोजीपुरा के गांव सैय्यदपुर‌ निवासी देवेश कुमार व सुदेश कुमार दो सगे भाई आ गए।दोनों सगे भाईयों ने बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उनको भी बेरहमी से पीट दिया।तभी बिथरी चैनपुर के गांव जिगनिया निवासी अरविंद पटेल बाइक से अचानक आ गए। उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तभी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

 

 

सूचना पर परिजन आ गए सभी शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल महिला सुनंदा पटेल के पिता विथरीचैनपुर के गांव नगीपुर निवासी मोहन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने इमरान व अरबाज निवासी अभयपुर व इनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार सोलंकी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज

किला थाना क्षेत्र में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार इंट्रो: बरेली पुलिस ने किला थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार से जुड़े एक गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खबर: जनपद बरेली में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किला थाना पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बाकरगंज क्षेत्र में एक मकान के अंदर अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जहां महिलाओं के माध्यम से देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां से दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में इस पूरे नेटवर्क की संचालक भी शामिल है और गिरोह लंबे समय से इस अवैध धंधे में सक्रिय था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं और अन्य सामग्री बरामद की, जो इस अवैध गतिविधि की पुष्टि करती हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ग्राहकों से संपर्क मोबाइल और सोशल मीडिया के माध्यम से किया जाता था और उनसे तय रकम वसूली जाती थी। इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच जारी है।

error: Content is protected !!