आईएमसी ने जुमे के लिए जारी किया कार्यक्रम ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। आई एम सी प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा खान ने  अपने मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी के माध्यम से प्रेस को जारी बयान में कहा कि मस्जिद,मदारिस,और ईमान के तहफ्फुज के लिए कल 9 फरवरी बाद नमाज़ ए जुमा गिरफ्तारी दी जाएगी।  राजकीय इंटर कॉलेज के सामने स्थित आला हज़रत मस्जिद में दोपहर 2 बजे नमाज़ अदा करेंगे उसके बाद 2.30 से 3.30 के मध्य पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार इस्लामिया ग्राउंड में पहुंच कर गिरफ्तारी देंगे।

 

 

उन्होंने  यह भी कहा के देश में मुसलमानों के खिलाफ नफरत का माहौल पैदा कर दिया गया है अब हमारी इबादतगाहों को छीना जा रहा है। वह शांति के साथ अपनी गिरफ्तारी देना चाहते है। मौलाना ने कहा के लोगों में काफी गुस्सा है उनकी  सभी से अपील है कोई भी ऐसा काम नहीं करना है जिससे गलत मैसेज जाए जो भी प्रदर्शन या विरोध हो संवैधानिक दायरे में रहकर करें।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment