ज्योतिषाचार्य योगेंद्र शर्मा (+91 90844 07666)
5 जून 2026 को कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन रहेगा। इस दिन राहुकाल सुबह 10:36 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव और शुभ-अशुभ संकेत दे रही है।
मेष राशि के जातकों के लिए दिन साहस और पराक्रम में वृद्धि करने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ेगा, लेकिन सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बनाए रखना आवश्यक होगा।
वृषभ राशि के लोगों के लिए पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और मेहमानों का आगमन संभव है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा।

मिथुन राशि के लिए व्यापार में लाभ और रुके हुए कार्यों के पूरे होने के योग हैं। नए अवसरों का लाभ मिलेगा, लेकिन अहंकार से बचना होगा।
कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सजग रहने और बड़े निर्णय सोच-समझकर लेने की सलाह दी गई है।
सिंह राशि के लिए दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा और अटके हुए धन की प्राप्ति के संकेत हैं।
कन्या राशि के लोगों को करियर में प्रशंसा मिलेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा, हालांकि सेहत का ध्यान रखना जरूरी है।
तुला राशि के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत होने और संपत्ति या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। धैर्य रखना लाभकारी रहेगा।
वृश्चिक राशि की योजनाएं सफल होंगी और यात्रा के योग बन सकते हैं। परिवार और मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
धनु राशि के जातकों की रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
मकर राशि के लिए कार्यभार बढ़ेगा और निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह दी गई है।
कुंभ राशि के लोगों को पुराने मित्रों से मुलाकात और आय के नए स्रोत मिलने के संकेत हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मीन राशि के लिए धन लाभ के योग प्रबल हैं, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। किसी भी विवाद से दूर रहने की सलाह दी गई है।
ज्योतिषाचार्य ने सभी राशियों को सलाह दी है कि दिन को शांत मन और सकारात्मक सोच के साथ व्यतीत करें।



