ज्योतिषाचार्य योगेंद्र शर्मा
मो.: +91 90844 07666
16 जुलाई 2026, गुरुवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि, आश्लेषा नक्षत्र और सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन राहुकाल दोपहर 2:10 बजे से 3:54 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य शुरू करने से बचें। वहीं दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहेगा, इसलिए दक्षिण दिशा की यात्रा टालना बेहतर माना गया है।
मेष
प्रॉपर्टी और भूमि से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। परिवार में सुख-शांति रहेगी और कार्यक्षेत्र में धैर्य से लिए गए निर्णय लाभ देंगे।
वृषभ
आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ेगा। संचार कौशल बेहतर रहेगा और नौकरी व व्यापार में सहयोगियों का साथ मिलेगा।
मिथुन
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुके हुए सरकारी कार्य पूरे होने के योग हैं। वाणी पर संयम बनाए रखें।
कर्क
सूर्य और गुरु की शुभ युति आत्मविश्वास बढ़ाएगी। नेतृत्व क्षमता निखरेगी और स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।
सिंह
खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। विदेश या लंबी दूरी से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है।
कन्या
आय बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। मित्रों के सहयोग से लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं।
तुला
करियर में उन्नति, पदोन्नति और सम्मान मिलने के प्रबल योग हैं। व्यापार में भी लाभ की संभावना रहेगी।
वृश्चिक
भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा।
धनु
स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। गुप्त धन लाभ के योग हैं, लेकिन वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
मकर
वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। साझेदारी के कार्यों में समझदारी से आगे बढ़ने पर सफलता मिलेगी।
कुंभ
प्रतिद्वंद्वियों पर विजय मिलेगी। नौकरी और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
मीन
शिक्षा, संतान और प्रेम संबंधों में शुभ समाचार मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ के भी संकेत हैं।



