हल्द्वानी में महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का सम्मान, स्टोल और ट्रॉफी से किया गया सम्मानित

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। मिनी स्टेडियम चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों ने महिला पुलिसकर्मियों को स्टोल पहनाकर और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू और सदस्य पूर्णिमा रजवार ने नारी शक्ति की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति समाज को एकता के सूत्र में बांधती है। उन्होंने महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने और अपनी क्षमताओं को पहचानने का आह्वान किया।

यातायात निरीक्षक शिवराज बिष्ट और एसआई सुरेश पाठक ने महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में संस्था के कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, पार्षद शैलेंद्र दानू, मार्गदर्शक अलका टंडन समेत रिंकी गुप्ता, पूजा जोशी, पूनम गुप्ता, प्रीती आर्या, रेनू कांडपाल और जया जोशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना में बढ़ती महिला भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत को विश्व गुरु बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment