ट्रेक्टर  से मकान का छज्जा तोड़ा, विरोध करने पर महिलाओं को पीटा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

सिरौली। थाना सिरौली क्षेत्र के एक गांव में भूसा ले कर आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने मकान का छज्जा तोड़ दिया। जब परिवार के लोगों ने इस बात का विरोध किया तो उनके साथ गांव के ही दो युवकों ने मारपीट की।सिरौली क्षेत्र के गांव अंजनी के रहने वाले पोशाकीलाल ने बताया की गांव के ही दो युवक ट्रैक्टर ट्राली से भूसा भरकर उनकी गली से गुजर रहे थे। आरोप है कि वह ट्रैक्टर ट्राली तेज गति से ला रहे थे। जिससे ट्रैक्टर ट्राली उनके छज्जे में टकरा गई और उनके मकान का छज्जा टूट गया।

 

 

 

जब उन्होंने अपने नुकसान की बात आरोपियों से की तो उन्होंने उन्हें गंदी गंदी गालियां देने लगे और हमलावर होकर जमकर मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी। गांव के लोगों ने उनको बचाया। आरोप है कि उन्होंने उनको तमंचा भी दिखाया। शुक्रवार को पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत थाना सिरौली पुलिस से की है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment