भोजीपुरा थाना क्षेत्र में  मिला युवक का शव

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

भोजीपुरा। गांव घंघोरा घंघोरी में सड़क किनारे नाले में एक युवक का  शुक्रवार को शव मिला। युवक की पहचान महेंद्र शर्मा 32 वर्ष निवासी प्रहलादपुर थाना भोजीपुरा के रुप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर निवासी महेंद्र शर्मा  मैंस में काम करता था। परिजनों ने बताया कि महेंद्र दिमाग से थोड़ा कमजोर था और दौरे पड़ते थे।

 

 

 

महेंद्र शुक्रवार को रोजाना की तरह ड्यूटी कर साइकिल से घर आ रहा था। रास्ते में दौरा पड़ने से नाले में गिर गया और मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक महेंद्र की पत्नी पूरनदेई पिछले माह से रुद्रपुर में अपने दोनों बच्चों के साथ रह रही है। पत्नी के घर पर न रहने मृतक महेंद्र परेशान रहता था।मृतक का बड़ा भाई भी मंदबुद्धि है और मंदबुद्धि भाई धर्मवीर का एक विवाहित पुत्र हैं।मृतक के परिजनों ने किसी भी रंजिश हत्या की घटना से इंकार किया है। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा जगत सिंह ने बताया कि मृतक को मृगी के दौरे आते थे। संभवत दौरा आने के दौरान नाले में गिर गया होगा तभी मौत हुई होगी। मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आने के बाद पता चलेगा। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है,जांच की जा रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment