बरेली क्लब में गूंजेंगी हरियाणवी धुनें, अजय हूडा देंगे खास परफ़ॉर्मेंस

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। शहर का बरेली क्लब 20 सितंबर की शाम हरियाणवी संगीत और जोश से सराबोर होने जा रहा है। ‘हरियाणवी नाइट’ नामक इस खास कार्यक्रम में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के लोकप्रिय गायक अजय हूडा अपनी प्रस्तुति देंगे। उनकी सुपरहिट धुनों पर थिरकते दर्शकों को लोक और आधुनिक संगीत का संगम सुनने का मौका मिलेगा।

ग्लोरिफ़ाई यूनिसेक्स सलून एवं एकैडमी की मैनेजिंग डायरेक्टर परविंदर कौर ने बताया कि यह आयोजन बरेलीवासियों के लिए एक यादगार शाम साबित होगा। शो में जहां अजय हूडा अपने गानों से समां बांधेंगे, वहीं रंगारंग प्रस्तुतियां और विभिन्न स्टाल इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। खाने-पीने और जानकारीपूर्ण स्टाल भी यहां आकर्षण का हिस्सा होंगे।

इस आयोजन में आध्यात्मिक दर्पण डिजिटल मीडिया पार्टनर के रूप में जुड़ा है। प्रेस वार्ता के दौरान परविंदर कौर के साथ मयंक गुप्ता (आध्यात्मिक दर्पण), करन सिंह (चिराग इवेंट कंपनी), आशीष जौहरी, ज्योति सिंह और करन बधावन मौजूद रहे।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज