दीपावली पर्व पर बरेली के बाजार रहे गुलजार,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 घर, प्रतिष्ठानों पर हुआ पूजन, दीपक, मोमबत्ती, झालर की रोशनी से जगमगाहट रही

,

 

बरेली। स्मार्ट सिटी बरेली महानगर में भी दीपावली पर इस बार काफी रौनक रही। घरों और प्रतिष्ठानों पर लक्षमी गणेश का विधिवत महूर्त में पूजन विधि विधान से किया गया। बरेली महानगर के मध्य निर्माणाधीन कुतुबखाना पुल के चलते इस क्षेत्र के कुछ व्यापारियों को छोड़ कर पूरे बाजार में काफी चहल पहल बनी रही। कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति बनी रही कटरा मानराय, गली आर्य समाज, सिकलापुर, श्यामगंज में लोग परेशान हुए ।

 

साहूकारा, बड़ाबाजार, आलमगिरीगंज, कॉलेज रोड, सिविल लाइंस, कालीबाड़ी, श्यामगंज, राजेंद्र नगर, किला सी बी गंज, सेटेलाइट से सो फुटा रोड तक के बड़े शोरूम में ग्राहक की आवाजाही बनी रही। देर रात तक शहर का आकाश आतिशबाजी की रोशनी एवम तेज आबाज से गूंजता रहा बच्चो ने भी खूब आतिशबाजी छोड़ी।

 

 

नगर के कई प्रमुख मंदिरों में सजावट रही। महिलाओं ने जमीन पर रंगोली भी सजाई। महानगर में बाजारों में एवम घरों पर मोमबत्ती दीपक, बिजली की झालर, कंडील आदि सजाये गए। देर रात तक आतिशबाजी की सतरंगी रोशनी और धूम धड़ाका होता रहा। इस बार भी कॉलेज रोड पर देसी तड़के के साथ चीन निर्मित बिजली की झालर की काफी वेराइटी को सस्ते के चलते लोगो ने अपनी जेब के हिसाब से खरीदा।

 

सुभाषनगर, इस्लामिया, मनोहर भूषण कॉलेज, हार्टमैन मेला ग्राउंड पर पटाखे का अच्छा कारोबार हुआ। कार, दोपहिया वाहन, इलेक्ट्रोनिक आइटम, मिठाई, ड्राइफ्रूट, बर्तन, रेडिमेड गारमेंट आदि की दुकानों पर भी काफी रोनक रही। इस बार भी दीपावली के पांच पर्व को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के अनुसार भारत में काल गणना का विज्ञान काफी उन्नत और सटीक है । इसका प्रमाण धार्मिक पर्व दे देते हैं। इस बार की दीपावली, प्रतिपदा और भाई दूज (यम द्वितीया) को लेकर कुछ शंकाएं थी।

 

 

अब इस साल देश में 12 नवम्बर 2023 को दोपहर में अमावस्या तिथि का आगमन हुआ था। उसी रात 12 नवंबर को दीपोत्सव का पर्व भी उत्साह के साथ देश भर में मनाया गया। 13 नवंबर को पवित्र नदियों में सोमवती पर्व का स्नान है। क्योंकि उदय तिथि में अमावस्या है इसलिए दीपावली के अगले दिन पड़ने वाला पर्व अन्न कूट, याने प्रतिपदा 14 नवंबर को और यम द्वितीया याने भाई दूज 15 नवंबर को मनाई जाएगी। अगर समाज भारतीय पर्वों की वैज्ञानिक दृष्टिकोण को समझने का प्रयास करें। उनके पीछे छिपे सामाजिक, आर्थिक और आध्यात्मिक कारणों को भी अपनाएं भारत जल्द विश्व गुरू बन जायेगा । यू पी जर्नलिस्ट एसोसिएशन बरेली के उपजा प्रेस क्लब पर हर वर्ष की भांति इस बार भी पांच दिवसीय दीपावली पर्व पर विधिवत गणेश लक्ष्मी जी का पूजन हुआ और आरती के बाद सभी को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर केयर टेकर किशोर कुमार को भी अध्यक्ष एवम पत्रकारों ने उनकी विशेष सेवा के लिए उपहार दिया गए।

 

 

उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना, धर्मेंद्र सिंह, निर्भय सक्सेना, पुत्तन सक्सेना, रमेश गौतम, मुकेश तिवारी, वीरेंद्र कुमार अटल, भीम मनोहर, शंकर लाल, अशोक शर्मा, अजय मिश्र, विजय सिंह, किशोर आदि ने पूजन में भाग लिया। विवेक मिश्रा ने पूजन एवम आरती कराई। यजमान डॉ पवन सक्सेना ने सभी को मिष्ठान वितरण कराया। मानव सेवा क्लब ने भी दीपावली पर आर्य समाज अनाथालय में मिष्ठान का वितरण किया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज