ओमकार गंगवार,
मीरगंज (बरेली)। जनपद बरेली के मीरगंज तहसील कस्बा में आजादी के अमृत महोत्सव, हर घर तिरंगा अभियान की तर्ज पर मंगलबार को मीरगंज नगर में भाजपाईयों ने भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें शुरूआत से लेकर समापन तक देश भक्ति के नारे गूंजते रहे और देश भक्ति में सराबोर भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए डीजे पर बच रहे देश भक्ति के गानों पर झूमते चले।
भाजपा मण्डल मीरगंज की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा का शुभरम्भ तहसील कार्यालय के समीप मढ़ी सत्याना मेला मैदान से हुआ। और उसके उपरांत संत मगल पुरी इण्टर कॉलेज मीरगंज व राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज क छात्र एवं एनसीसी कैडेटस हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति से ओत प्रोत नारे लगाते हुए तहसील कार्यालय के समाने से होकर सिरौली चौराहा होते हुए विकास खंड मीरगंज कार्यालय परिसर पर पहुंचे। और वहां पर भाजपा नेताओं के संबोधन के उपरांत रैली का समापन हुआ। समापन के अवसर पर आभार एवं धन्यवाद मीरगंज ब्लाक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार ने किया।
तिरंगा रैली में शामिल रहने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, ब्लाक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मीरगंज चौधरी अजयवीर सिंह, गन्ना विकास समिति मीरगंज के चेयरमैन तेजपाल सिंह फौजी, विधायक प्रतिनिधि के0पी0राना, ओमपाल गंगवार, भगवान सिंह गंगवार एड0, सभासद बब्लू उर्फ सत्यवीर गंगवार, अभिषेक गंगवार उर्फ जग्गू कुर्मी, सुधीर शर्मा, भानु प्रताप सिंह गंगवार फौजी, बेंचेलाल मौर्य, सभासद ब्रजेश शर्मा, विकास शर्मा, ग्राम प्रधान नंदगांव वीरेंद्र गंगवार, चुरईदलपतपुर ग्राम प्रधान पति गजेंद्र सिंह गंगवार, प्रिंसी चौहान, ओमकार गंगवार, सत्यपाल पाल प्रधान, समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता प्रमुख रहे।
