छज्जा गिरने से महिला की मौत, कई घायल

SHARE:

बरेली : बरेली में एक दर्दनाक हादसा हो गया यहां पर छज्जा गिरने से एक ही परिवार की एक महिला की दबकर मौत हो गई जबकि चार गंभीर घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

 

 

 

बरेली के भमौरा थाना क्षेत्र के भुड़िया देवचरा में आज सुबह लगभग 9:00 बजे के करीब एक ही परिवार के 5 लोग दरवाजे पर बने छज्जे के नीचे बैठे हुए थे , उस समय बारिश हो रही थी तभी छज्जा भरभराकर गिर गया। इस हादसे में छज्जे के नीचे बैठी 35 वर्षीय सुधा पत्नी अर्जुन सिंह की मौत हो गई , जबकि 43 वर्षीय संजू देवी पत्नी सुखबीर सिंह, 22 वर्षीय आकाश पुत्र सुखबीर सिंह, 7 माह की उन्नति पुत्री आकाश और 17 वर्षीय विकास पुत्र सुखवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

 

इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की सहायता से छज्जे के नीचे दबे लोगों को निकाला गया। सभी घायल संजू देवी , आकाश , उन्नति और विकास को परिवार के लोगों ने अलग-अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने सुधा देवी के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!