लखनऊ में कांग्रेस का होली मिलन समारोह, अजय राय बोले।  होली आपसी प्रेम और भाईचारे का पर्व

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री Ajay Rai के नेतृत्व में लखनऊ में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बरेली से महानगर अध्यक्ष Dinesh Dadda के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे और कार्यक्रम में शामिल हुए।इस मौके पर अजय राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है।

उन्होंने यह भी कहा कि कई बार लोगों के बीच छोटी-मोटी शिकायतें या मतभेद हो जाते हैं, लेकिन होली का पर्व सभी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और रिश्तों को मजबूत करने का अवसर देता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द का माहौल बनाए रखना बेहद जरूरी है। होली का संदेश भी यही है कि सभी लोग मिल-जुलकर खुशियां बांटें और समाज में सद्भाव बनाए रखें।कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनोद कुमार, प्रवीण मिश्रा, मनोज शर्मा, देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव और तीरथ मधुकर समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment