दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने की टक्कर में एक की मौत , 5 घायल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

राजकुमार

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई साथ ही दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 10:50 बजे दो मोटरसाइकिल जिसमें एक का नंबर up 25 DB 6276 पल्सर एवं दूसरी मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल , दोनों मोटरसाइकिल जिन पर तीन-तीन व्यक्ति सवार थे ।

 

 

 

फतेहगंज के पास मेन हाईवे पर लोधी मोटर्स के सामने आमने-सामने टकरा गए हैं जिसमें सभी 6 लोगों को गंभीर चोटे आई हैं। घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा गया है। पल्सर पर सवार व्यक्ति कृष्णपाल पुत्र चरण सिंह निवासी नई बस्ती कस्बा फतेहगंज पश्चिमी की दौरान इलाज राजश्री हॉस्पिटल में मृत्यु हो गई है । अन्य बैठे व्यक्ति अनिल पुत्र हरिराम निवासी नई बस्ती तथा तीसरा जिसका नाम पता अभी जानकारी नहीं हो पा रही है । घायलों का राजश्री हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। स्प्लेंडर सवार तीनों व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल एवं बेहोश हैं उसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।  बेहोश तीनों व्यक्तियों का इलाज मेदांता हॉस्पिटल सदर में चल रहा है।

 

 

मृतक एवं घायल व्यक्तियों का जिनका नाम पता ज्ञात है उनके घर वालों को सूचना दी गई है । पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद बाकी घायलों की शिनाख्त करने में भी सफल हो गई है। घायलोंके सौरभ पुत्र सुरेश उम्र 18 वर्ष निवासी नई बस्ती थाना फतेहगंज पश्चिमी लोकेश पुत्र संतराम उम्र 12 वर्ष निवासी आंवला चकरपुर राजकुमार पुत्र छोटेलाल उम्र 18 वर्ष निवासी रसूल माधोपुर।है  इन तीन लोगों का इलाज भास्कर अस्पताल बरेली में चल रहा है , बाकी एक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पा रही है

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज