मीरगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा 2025 की प्रयोगात्मक परीक्षाएँ रविवार से शुरू हो गईं। इस बार बरेली मंडल को द्वितीय चरण में रखा गया है, जहां 9 फरवरी से 16 फरवरी 2025 तक ये परीक्षाएँ आयोजित की जाएँगी। परीक्षा में सख्ती बढ़ा दी गई है, खासतौर पर लैब में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी को प्राथमिकता दी जा रही है।रविवार को संत मंगलपुरी इंटर कॉलेज, मीरगंज में कक्षा 12 कृषि वर्ग रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित की गई।
कॉलेज के प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने बताया कि कक्षा 12 विज्ञान वर्ग भौतिक विज्ञान 10 व 11 फरवरी रसायन विज्ञान 12 व 13 फरवरी जीव विज्ञान 15 फरवरी कक्षा 11 कृषि वर्ग शस्य विज्ञान 12 फरवरी कक्षा 12 कृषि वर्ग शस्य विज्ञान 15 फरवरी पशुपालन 10 फरवरी इसी तरह, स्वामी दयानंद इंटर कॉलेज, परौरा में भी परीक्षाओं का आयोजन हो रहा है। कॉलेज के प्रधानाचार्य आदेश पाल गंगवार ने बताया कि रसायन विज्ञान का प्रैक्टिकल 12 व 13 फरवरी,भौतिक विज्ञान का प्रैक्टिकल 13 व 14 फरवरी,जीव विज्ञान का प्रैक्टिकल 14 फरवरी प्रयोगात्मक परीक्षाओं में इस बार कड़ी निगरानी रखी जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके।
