जीएन सिटी कॉलोनी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। जीएन सिटी कॉलोनी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर कॉलोनी के चेयरमैन संतोष कुमार सिंह ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को एक मजबूत संविधान देकर हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का काम किया। उनका जीवन संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि हमें उनके विचारों को अपनाकर समाज में समानता और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबा साहेब के विचार साझा किए। वहीं इस अवसर पर सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया, जहां सभी कॉलोनीवासी एक साथ बैठकर भोजन करते नजर आए। इस आयोजन ने सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया।
अंत में सभी लोगों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज