जिला अस्पताल में मनाई गई अंबेडकर जयंती, मौके पर मौजूद रहे तमाम स्वास्थ्यकर्मी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में 135वीं अंबेडकर जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर बाबा साहब को नमन किया।भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिला अस्पताल बरेली में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह, एसीएमओ डॉ. लईक अंसारी सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों का जो संदेश दिया, वह आज भी प्रासंगिक है। हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में जागरूकता और समानता को बढ़ावा देना चाहिए।

एसीएमओ डॉ. लईक अंसारी ने भी बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने की अपील की और कहा कि उनके सिद्धांत हर क्षेत्र में प्रेरणा देने वाले हैं।कार्यक्रम में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने भी बाबा साहब के प्रति श्रद्धा व्यक्त की और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज