धीरेन्द्र सिंह ने उत्तर प्रदेश विधान सभा में आयोजित राज्य युवा संसद में प्राप्त किया प्रथम स्थान

SHARE:

बरेली। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र संगठन और राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2025 के अंतर्गत दो दिवसीय उत्तर-प्रदेश राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद उत्सव का आयोजन उत्तर प्रदेश की विधानसभा लखनऊ में आयोजित किया गया, जिसमें पूरे प्रदेश से सभी नोडल जनपदों से चयनित कुल 240 प्रतिभागियों ने चयनित विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए, जिसमें बरेली जनपद स्तर से चयनित 10 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

 

 

जिला युवा अधिकारी शिवम शर्मा ने बताया कि राज्य युवा संसद में बरेली के धीरेन्द्र सिंह ने विषय भारतीय संविधान के 75 वर्ष, अधिकारों एवं कर्तव्यों पर अपना भाषण देकर सभी को आकर्षित किया। निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा धीरेन्द्र सिंह को उत्तम वक्ता एवं राज्य युवा संसद के प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया। युवा उत्सव का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा किया गया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने तीनों वक्ताओं को सम्मानित किया।

 

 

“संस्थाओं की मर्यादा बनाए रखें ” सुरेश खन्ना ने कहा कि लोकतंत्र में नई पीढ़ी को भागीदार बनाने और उनका सहयोग लेने के उद्देश्य से युवा संसद की शुरुआत 1962 के सचेतक सम्मेलन से हुई थी । उन्होंने युवाओं से आवाहन किया कि वे लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मर्यादा बनाए रखें। उन्होंने संसदीय लोकतंत्र में विधायिका कार्यपालिका और न्यायपालिका के कार्यों की जानकारी देते हुए संविधान की 11 ड्युटियों का भी उल्लेख किया । उनका पालन अहम है।

जब लोग इन ड्युटियों का पालन नहीं करेंगे तब उससे जुड़े लोगों को अधिकार प्राप्त नहीं होंगे ।उन्होंने जापान का उदाहरण देते हुए युवाओं को कहा कि नागरिकों की तरह अपनी ड्यूटी के प्रति पंक्चुअल होना होगा। विश्व का सर्वोत्तम तंत्र है लोकतंत्र उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने प्रदेश भर आए युवाओं को विधानसभा मंडल में स्वागत किया। कहांशासन करने के लिए विश्वका सर्वोत्तम तंत्र लोकतंत्रहै। राम राज्य का उदाहरण देते हुए उसे शिक्षा मंत्री नेकहा कि उनके राजतंत्र से भी लोकतंत्र दिखाई देता है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!