देवेंद्र सिंह दियोलिया बने पर्वतीय समाज के नए अध्यक्ष, डॉ. नरेंद्र बिष्ट महासचिव

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली। कुर्मांचल नगर स्थित भोलेनाथ मंदिर परिसर में पर्वतीय समाज की कार्यकारिणी के आम चुनाव उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। सर्वसम्मति से देवेंद्र सिंह दियोलिया को समाज का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया, वहीं डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट महासचिव पद पर चुने गए।

 

नवगठित टीम में कुंवर सिंह बिष्ट को मुख्य सलाहकार, इंदर सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष और चंद्र प्रकाश जोशी को वरिष्ठ सचिव बनाया गया है। मदन सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष, जगदीश सिंह बिष्ट उपकोषाध्यक्ष, पूरन सिंह दानू सांस्कृतिक प्रभारी (पुरुष), सोमा परिहार सांस्कृतिक प्रभारी (महिला), और देवेंद्र रावत को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी मान सिंह नेगी, कुंवर सिंह बिष्ट और भुवन चंद्र पांडेय का विशेष योगदान रहा।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने समाज के एकजुट विकास और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज