कांग्रेस ने शहर के कलम के सिपाहियों को किया सम्मानित

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करने वाले “क़लम के सिपाहियों” को सम्मानित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी बरेली द्वारा एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन रोटरी भवन में किया गया।

 

 

इस समारोह में शहर के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. के बी त्रिपाठी “गुरुजी” ने किया। उनके साथ वरिष्ठ नेता दिनेश दद्दा, असफाक सकलैनी और प्रेम प्रकाश अग्रवाल भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

समारोह में कांग्रेस नेताओं ने पत्रकारों के कार्य को लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताते हुए कहा कि पत्रकार अपने कर्तव्य के निर्वहन में न केवल निष्पक्षता दिखाते हैं, बल्कि समाज के लिए अपनी निजी चिंताओं को भी पीछे छोड़ देते हैं।

डॉ. के बी त्रिपाठी ने कहा, “पत्रकार समाज की आँख और आवाज़ हैं। वे दिन-रात मेहनत करके जनता तक सच्चाई पहुँचाते हैं। ऐसे में उनका सम्मान करना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारा सामाजिक दायित्व है।”

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि पत्रकारों के साथ बेहतर संवाद और सहयोग लोकतंत्र को और सशक्त बनाने में मदद करेगा। कार्यक्रम में निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा ,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इलियास अंसारी ,जिया उर रहमान ,राजन उपाध्याय ,रमेश श्रीवास्तव, अयाज खान, नजमी खान जोया ,कमरुद्दीन सैफी ,मोबिन कुरैशी ,कलीम अख्तर, तबरेज खान, गुड्डू खान, आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे ।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज