- सीएम ने सपा -कांग्रेस -बसपा को लिया निशाने पर , Advertisement
- सीएम ने अपने भाषण में भाजपा सरकार की गिनाई उपलब्धियां ,
आंवला। आंवला नगर में स्थित सुभाष इंटर कॉलेज के मैदान में विशाल जनसभा आयोजित की गई। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान रामनगर अहिच्छत्र, पांचाल प्रदेश और लीलौर झील का भी जिक्र किया और संबोधित करते हुए उन्होंने कहा यहां धर्मराज युधिष्ठिर से यक्ष ने प्रश्न किए थे और मनोना धाम का भी अपने भाषण में जिक्र किया। आंवला की भूमि को पावन भूमि बताया और कांग्रेस सपा और बसपा पर जमकर बरसे और भाजपा सरकार की योजनाओं को कल्याणकारी बताते हुए गरीबों तक पहुंचने वाले लाभ की जानकारी दी।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप और कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने भी अपने विचार रखें। भाजपा के पक्ष में मतदान कर फिर एक बार भाजपा की सरकार बनाने की अपील की। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। मुख्यमंत्री ने अपने 24 मिनट के भाषण में सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं को गिनाते हुए भाजपा को विजई बनाने की अपील की।

Author: newsvoxindia
Post Views: 15