संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत , पुलिस मामले की जांच में जुटी ,

SHARE:

फतेहगंज पूर्वी -संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई घर पर कोई परिवारी सदस्य न होने से जब मकान का दरवाजा नहीं खुला तो अन्य परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तब देखा कि वह मृत पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।
क्षेत्र के ग्राम बाकरगंज निवासी गुड्डू पुत्र जोशीले उम्र 25 वर्ष घर पर अकेला था उसकी पत्नी 2 माह पूर्व अपने मायके ग्राम मीरपुर (रिछोला) चली गई थी।

 

 

बीती शनिवार की रात को वह अपने घर पर सोया हुआ था। उसके पड़ोस में उसकी मां रहती है। सुबह जब मां ने दरवाजा खुलवाना चाहा तो दरवाजा नहीं खुला तो मां ने सोचा कि गुड्डू सो रहा है। दोपहर बाद पुनः जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि गुड्डू मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। बताया जाता है कि गुड्डू काफी समय से बीमार चल रहा था। उसकी शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी अभी तक कोई बच्चा नहीं है। यह भी बताया जाता है कि मृतक के शरीर पर चोटों के कई निशान भी हैं। जिससे उसकी मौत का कारण संग्धिग बना हुआ है पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।

“मृतक गुड्डू का शव पोस्टमार्टम को भेजा है मौत के कारण की रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी”- गौरव कुमार क्षेत्राधिकारी फरीदपुर

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज

किला थाना क्षेत्र में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार इंट्रो: बरेली पुलिस ने किला थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार से जुड़े एक गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खबर: जनपद बरेली में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किला थाना पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बाकरगंज क्षेत्र में एक मकान के अंदर अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जहां महिलाओं के माध्यम से देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां से दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में इस पूरे नेटवर्क की संचालक भी शामिल है और गिरोह लंबे समय से इस अवैध धंधे में सक्रिय था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं और अन्य सामग्री बरामद की, जो इस अवैध गतिविधि की पुष्टि करती हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ग्राहकों से संपर्क मोबाइल और सोशल मीडिया के माध्यम से किया जाता था और उनसे तय रकम वसूली जाती थी। इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच जारी है।

error: Content is protected !!