चाचा की मदद से किशोरी को भगा लें गया युवक,रिपोर्ट दर्ज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़।कस्बा  निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग  बेटी को बहला फुसला कर ले जाने के आरोप में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।दर्ज की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि बीती 30 तारीख को उसके पति भट्टे पर काम करने गए थे उसकी बेटी घर में अकेली थी।तभी थाना हाफिजगंज के एक गांव निवासी एक युवक उसकी पुत्री को अपने चाचा की मदद से बहला फुसला कर ले गया।उन्होंने आरोपी के घरवालों से बात की तो वह लड़की वापस करने की बात करने लगे, लेकिन तब से लेकर अब तक वह गोल-गोल बातें कर रहे हैं और लड़की वापस नहीं की है।

 

कप्तान से शिकायत के बाद शीशगढ़ पुलिस ने थाना हाफिजगंज  निवासी अनुज सहित 3 लोगो पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज