बरेली।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर गरीबों के घरों में भी दीपों का उजियारा होगा। कोई चौखट सूनी नहीं होगी। सौहार्द और समृद्धि की परंपराओं को सहेजते हुए सभी जगहों पर दीपोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर की चौखट से लेकर गरीबों के घर और मलिन बस्तियों में दिवाली का उजियारा होगा। एडीएम सिटी आरडी पांडेय की शानदार पहल से बरेली में दीपावली अनोखे ढंग से मनाई जा रही है। एडीएम सिटी ने सभी तहसीलों में एक गरीब परिवार के घर जाकर दिवाली मनाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे गरीब परिवारों को राशन मिठाई से लेकर हर जरूरत की चीज मुहैया कराई जाये। उनके घर में एक माह का राशन सामग्री, तेल, रिफाइंड, अन्य चीजें उपलब्ध करा दी जाएं। घर के छोटे बच्चों को कपड़ों की व्यवस्था कराई जाये। मलिन बस्तियों से लेकर गरीब परिवारों के बीच जाकर सरकारी कर्मचारी खुशियां मनाएं। इसके अलावा राम गंगा में चौबारी का तट दीपावली के दीपों से जगमग होगा। हजारों दीपों की श्रंखला से रामगंगा का चौबारी तट रोशन होगा। इसकी पूरी तैयारी शुरू कर दी गई हैं। रामगंगा के चौबारी तट पर मेला लगा हुआ है। वहीं दीपोत्सव भी मनाया जाएगा।
बरेली। राममूर्ति हॉस्पिटल के डॉक्टर सुधीर कुमार के बेटे शिवांश शर्मा ने आईसीएसई की इंटरमीडिएट…
देवरनियां। गांव अमृता निवासी विपिन गंगवार उर्फ विराट कुर्मी ने थाने में जिला पंचायत अध्यक्ष…
शीशगढ़। सोमवार की सुबह जिला बरेली के थाना शीशगढ़ में विलासपुर वस अड्डा पर स्थित…
बरेली। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान…
बाल विवाह किया तो होगी जेल , सूचना देने वाले का नाम रखा जायेगा गोपनीय …
शीशगढ़। सोमवार को मानपुर के स्वामी सोमनाथ इंटर कालेज और एन डी एकेडमी इंग्लिश मीडियम…