News Vox India
शहर

नेग को लेकर लड़का पक्ष ने किन्नरों से की मारपीट

– पुलिस ने आरोपियों पर दर्ज की एनसीआर

Advertisement

बहेड़ी। नेग के पैसों को लेकर लड़का पक्ष ने दो किन्नरों की पिटाई कर दी। इससे गुस्साये दोनों किन्नर थाने पहुँच गए और मामले की शिकायत पुलिस से की जिसपर पुलिस ने आरोपियों पर एनसीआर दर्ज कर ली।जानकारी के मुताबिक ग्राम शकरस के एक बेंक्वेट हाल में पीलीभीत से बारात आई थी। बताया जाता है कि ज़ब बारात में मांगलिक कार्य हो रहे थे तभी दो किन्नर वहां पहुँच गए और लड़का पक्ष से नेग की मांग करने लगे।

 

 

 

इसपर लड़का पक्ष ने किन्नरों को जो नेग दिया वह किन्नरों को कम लगा और वह और नेग देने की मांग करने लगे। इसपर लड़का पक्ष के कुछ लोगों ने किन्नरों के साथ मारपीट शुरू कर दी जिसपर आक्रोषित किन्नरों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस मामले में पुलिस ने किन्नरों की शिकायत पर आरोपियों पर एनसीआर दर्ज कर ली है।

Related posts

शाहजहांपुर में अवैध कॉलोनियों पर चला बुल्डोजर , प्रशासन के निशाने पर कई अवैध कॉलोनियां 

newsvoxindia

बीडीएम  में मनाया गया दीक्षांत समारोह 

newsvoxindia

Rampur :शहर विधायक ने किया बरसात में गिरे मकान का निरीक्षण,अधिकारियों को भी किया मौके पर तलब,

newsvoxindia

Leave a Comment